Explore

Search

June 15, 2026 7:35 pm

लेटेस्ट न्यूज़

परीक्षा की तैयारी को चाक-चौबंद: जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

PET-2025 को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जमीनी जायजा लिया गया

इटावा। प्रस्तावित प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET-2025) को सुचारू, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने आज जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का व्यापक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर तैनात अधिकारियों से ब्रीफिंग ली और सुरक्षा के हर पहलू की गहनता से समीक्षा की। महोदयों को अवगत कराया गया कि परीक्षा केंद्रों में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट (मोबाइल, स्मार्टवॉच आदि), पर्स या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को ले जाने की सख्त मनाही होगी।

पुलिस बल और यातायात व्यवस्था को दिए निर्देश

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आस-पास किसी भी प्रकार की भीड़भाड़ या अव्यवस्था न होने पाए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

इटावा जनपद प्रशासन और पुलिस की यह पहल परीक्षा को बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराने के प्रति उनकी गंभीरता और तैयारी को दर्शाती है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर