Explore

Search

February 15, 2026 5:16 am

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET) को सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु बैठक सम्पन्न हुई

इटावा 04 सितम्बर, 2025- जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में 06 एवं 07 सितम्बर 2025 को आयोजित होनी वाली आगामी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET) को सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु बैठक सम्पन्न हु।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET) दिनांक 06.09.2025 (शनिवार) व 07.09.2025 (रविवार) को प्रत्येक दिवस में दो पाली, प्रथम पाली प्रातः 10 से 12 बजे तक व द्वितीय पाली अपरान्ह 03 से 05 बजे तक निर्धारित है। प्रथम पाली में प्रातः 08 बजे से 09ः30 तक तथा द्वितीय पाली में अपरान्हन 01 बजे से 02ः30 बजे तक ही परीक्षार्थियों को केन्द्र में प्रवेश मिल सकेगा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई हैं। जनपद में कुल 22 परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली व द्वितीय पाली में अलग-अलग दिनांक 6 व 7 सितम्बर 2025 (शनिवार व रविवार) को आयोजित की जा रही हैं, जिसमें कुल 10128 परीक्षार्थी प्रतियोगी परीक्षा में प्रतिभाग करेगें।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा केन्द्र पर किसी भी तरह के मोबाइल फोन, टैबलेट, पैन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डेटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, इयर फोन, कलाई घडी, एटीएम कार्ड, कोई विद्युत सामग्री या तार, कोई भी सामग्री जो धातु से बनी हो, कान में लगी किसी भी तरह की मशीन, कागज पर बनी सारणी ग्राफ, रूल्स आदि इलेक्ट्रानिक डिवाइस को लेकर परीक्षा केन्द्र में जाने की अनुमति नही होगी। परीक्षा कक्ष, प्रवेश द्वार व कन्ट्रोल रूम सीसीटीवी की निगरानी में होगा। सम्पूर्ण परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में सम्पन्न करायी जायेगी। सीसीटीवी की निगरानी में गोपनीय सामग्री ट्रंक एवं सील की जायेगी। उन्होनें सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये कि परीक्षा तैयारियों का पहले से भ्रमण कर लिया जाये। परीक्षा केन्द्र पर फर्नीचर, ईंधन, इन्वर्टर/जनरेटर, शौचालय आदि की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, वरिष्ठ कोषाधिकारी डोगरा शक्ति, समस्त उपजिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर