इटावा, सितम्बर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने केंद्र सरकार द्वारा नवरात्रि से जीएसटी रिफॉर्म लागू किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे व्यापारियों तथा उपभोक्ताओं दोनों को लाभ होगा । उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी एस टी रिफॉर्म की घोषणा की थी । जिसे नवरात्रि से लागू किया जाना है । जी एस टी की पिछली स्लैब 5% 12% 18% और 28% दरें थी । जिसमें 12 तथा 28 को खत्म कर केवल 5% और 18% दो स्लैब लागू रहेंगे । इसके अतिरिक्त 33 जिन्सों को प्रारंभिक लैब में रखकर किसानों,व्यापारियों तथा लघु उद्योगों को सीधा लाभ मिलने की व्यवस्था की गई है। इससे जी एस टी की अधिकतम सीमा 18 और न्यूनतम 5% रह गई है । जिसके कारण घरेलू उत्पाद की वस्तुएं पर भी उपभोक्ताओं को 10% का सीधा लाभ होगा । गौरतलब है कि जीएसटी रिफॉर्म ऐसे समय पर लागू किए गए हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विदेशी व्यापार पर भारतीय निर्यात पर 50 परसेंट टैरिफ लगा देने देने तथा भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड इकोनामी कहकर भारत का मजाक बनाया था । परंतु भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मास्टर स्ट्रोक लगाकर भारतीय अर्थव्यवस्था का लोहा मंगवाया अपितु वित्तीय वर्ष 2025 /26 की प्रथम तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 7.8 प्रतिशत रही है । जो विश्व में सर्वाधिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान में चीन देश की यात्राओं के बाद तथा 33 देशों से मिले भारतीय समर्थन से विश्व स्तर पर भारत की छवि निखरी है।
लेटेस्ट न्यूज़
लाल केसरिया गमछा दिखाकर इंटरसिटी रोकी-आरपीएफ पुलिस ने पकड़कर कार्रवाई की
June 17, 2026
11:48 pm
कटरा बल सिंह में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
June 17, 2026
11:42 pm
डिप्टी सीएमओ कार्यालय से डिप्टी सीएमओ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
June 10, 2026
6:10 pm

जी एस टी रिफॉर्म से होगा व्यापारियों का भला —दीपक गुप्ता










