Explore

Search

April 21, 2026 1:43 am

अपराध नियंत्रण की दिशा मे कार्य करते हुये इटावा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ,

इटावा पुलिस18.08.2025 अपराध नियंत्रण की दिशा मे कार्य करते हुये इटावा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ,

कब्जे से 01 अवैध पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस 7.65 MM, 01 इनफिनिक्स मोबाइल किया गया बरामद ।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन में इटावा पुलिस थाना बकेवर द्वारा की गयी कार्यवाही ।

घटना/ गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-

 जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे दिनांक 18.08.2025 को थाना बकेवर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सराय मिट्टे मोड पर लगे ट्रान्सफार्मर के पास गस्त की जा रही थी इसी दौरान सामने से 01 व्यक्ति आता दिखायी दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया तो वह व्यक्ति पीछे मुडकर भागने लगा । जिस पर थाना बकेवर पुलिस टीम द्वारा उस व्यक्ति को सराय मिट्टे मोड पर लगे ट्रान्सफार्मर के पास से गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस पूछताछ

 पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुये उसकी तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 01 अवैध पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस 7.65 MM व 01 इनफिनिक्स कम्पनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया ।

उक्त गिरफ्तारी एवं बरादमगी के सम्बन्ध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 244/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1. छोटू उर्फ विशाल शुक्ला पुत्र विनय कुमार शुक्ला निवासी ग्राम सराय मिट्ठे थाना बकेवर जनपद इटावा उम्र करीब 27 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 244/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बकेवर जनपद इटावा ।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त छोटू उर्फ विशाल शुक्ला

1. मु0अ0सं0 167/2024 धारा 323/427/504/506 भादवि0 व धारा 3(1)घ3(1)(द)3(2)(va)/ sc/st एक्ट थाना बकेवर जनपद इटावा ।

2. मु0अ0सं0 540/2020 धारा 147/148/149/188/269/270/323/354/452/504/506 व 7/8 पोक्सो एक्ट व महामारी अधि0 व 3(1)(l)(A),3(2)(va) sc/st एक्ट व 51/57 आपदा प्रबंधन अधिनियम थाना बकेवर जनपद इटावा ।

3. मु0अ0सं0 244/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बकेवर जनपद इटावा ।

बरामदगी

1. 01 अवैध पिस्टल

2. 03 जिंदा कारतूस 7.65 MM

3. 01 खोखा कारतूस 7.65 MM

4. 01 मोबाइल इनफिनिक्स कम्पनी

पुलिस टीमः थानाध्यक्ष विपिन मलिक थाना बकेवर, उ0नि0 विनय कुमार द्विवेदी, हे0का0 धीरेन्द्र कुमार, का0 अभिषेक कुमार, का0 राजू प्रजापति, का0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर