Explore

Search

February 15, 2026 9:12 am

संत विवेकानंद में धूमधाम से मनाया गया 79वा स्वतन्त्रता दिवस पर्व छात्र छात्राओं ने प्रधानाचार्य के निर्देशन में तिरंगे झंडे के साथ निकाली प्रभात फेरी

संत विवेकानंद में धूमधाम से मनाया गया 79वा स्वतन्त्रता दिवस पर्व छात्र छात्राओं ने प्रधानाचार्य के निर्देशन में तिरंगे झंडे के साथ निकाली प्रभात फेरी

 

राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ ,बच्चो से देश को मजबूत बनाने की अपील की कहा कि आज के सशक्त भारत को किसी देश के टैरिफ से डरने की नहीं है जरूरत जरूरत_डा आनंद

 

इटावा संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आज 79 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया! सर्वप्रथम स्कूली छात्र छात्राओं ने स्कूली बैंड की धुन पर प्रधानाचार्य निदेशक डॉक्टर आनंद के निर्देशन में तिरंगे झंडे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई!

 

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों का विद्यालय परिवार की तरफ से पुष्प गुच्छ देकर एवं बेच लगाकर स्वागत किया गया!

 

ध्वजारोहण के पश्चात महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया !

 

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने संगीत शिक्षक ज़ुबैरी सर, नृत्य शिक्षिका शिल्पी जैन, अर्चना गुप्ता के कुशल निर्देशन में शानदार प्रस्तुति देते हुए देशभक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसमें एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, भाषण के द्वारा कार्यक्रम उपस्थित लोगों का मन मोह लिया! कार्यक्रम के अंत में योगा शिक्षक महेंद्र सर के निर्देशन में योगा छात्रों ने योगा पिरामिड की शानदार प्रस्तुति दी!

 

कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्रधानाचार्य निदेशक डॉक्टर आनंद ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जिन शिक्षकों के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ उन शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को उनके सफल कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिवार की तरफ से बधाई दी!

 

प्रधानाचार्य डॉक्टर आनंद ने कहा कि आज हमें आजाद हुए 78 वर्ष हो गए हमारे देश ने हर क्षेत्र में सफलता कायम की उन्होंने कहा कि जब हमारा देश आजाद हुआ था तब साक्षरता का स्तर बेहद ही निचले क्रम पर था! लेकिन आज हमारे देश में साक्षरता 90% तक पहुंच गई है जो कि हमारे देश की बहुत बड़ी उपलब्धि है! साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी बेहद ही सशक्त है इसलिए हमें किसी देश के टैरिफ से डरने की जरूरत नहीं है! हाल ही में हमारे देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दुश्मन देश के छक्के छुड़ा दिए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है आज युवा पीढ़ी के लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बच्चे बड़े सपने देखें एवं उन्हें पूरा करने के लिए सच्चे मन से लग जाए! कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य महोदय ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई!

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर