Explore

Search

February 15, 2026 2:26 am

ताजमहल बॉलीवुड सितारों की बन चुका है पहली पसंद,स्लमडॉग मिलियनेयर से दिल्ली-6 तक यहां 600 फिल्मों की हो चुकी है शूटिंग

आगरा।मुहब्बत की निशानी ताजमहल में एक बार फिर बॉलीवुड सितारों का जमघट लगा हुआ है।ताजमहल में फिल्म तू मेरी मैं तेरा की शूटिंग हो रही है।इस फिल्म में अभिनेता जैकी श्रॉफ,कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगे।सभी स्टार्स इस समय आगरा में है।

 

पर्यटकों को हुई परेशानी

 

शूटिंग की वजह से कुछ समय के लिए ताजमहल में पर्यटकों की एंट्री रोक दी गई,इससे कई लोग नाराज नजर आए।दूर-दूर से आए पर्यटकों ने बताया कि उन्हें फोटो तक लेने नहीं दिया गया।वहीं कुछ लोगों से शूटिंग के वीडियो डिलीट करवाए गए हैं,वहीं कुछ पर्यटकों को रॉयल गेट पर ही रोक दिया गया,जिससे अव्यवस्था का माहौल बन गया।

 

फिल्म वैलेंटाइन वीक पर होगी रिलीज

 

फिल्म तू मेरी मैं तेरा धर्मा प्रोडक्शन और नमः पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है।ये फिल्म 13 फरवरी वैलेंटाइन वीक में रिलीज होगी।फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे हैं जो इससे पहले कार्तिक आर्यन के साथ सत्यप्रेम की कथा जैसी सफल फिल्म दे चुके हैं।

 

फिल्मकारों की पहली पसंद रहा है ताजमहल

 

बता दें कि 1942 से लेकर अब तक मुहब्बत की निशानी ताजमहल पर लगभग 600 से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।दिलीप कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय तक ताजमहल के सामने अभिनय कर चुके हैं। विक्टोरिया एंड अब्दुल,स्लमडॉग मिलियनेयर,बंटी और बबली,तेरा जादू चला गया,वाह ताज,दिल्ली-6,प्यार दीवाना होता है,द ताज स्टोरी जैसी फिल्मों में ताजमहल को दिखाया जा चुका है।

 

आगरा में फिल्म सिटी की उठी मांग

 

आगरा शहर में 200 से अधिक ऐतिहासिक स्थल और धार्मिक महत्व के स्थान हैं।आगरा की हवेलियों,मंदिरों और स्मारकों को फिल्मों और वेब सीरीज में दिखाया जा चुका है।आगरा और उसके आसपास शूटिंग की असीम संभावनाएं हैं,ऐसे में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे या नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे फिल्म सिटी बनाने की जरूरत मानी जा रही है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर