Explore

Search

February 15, 2026 5:06 am

यह सम्मान आशीष यादव का नहीं अपितु भारत का है- शिवपाल सिंह 

इटावा। किसान के बेटे आशीष यादव को सम्मानित करते हुए पूर्वमंत्री व पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वियतनाम में पेन कॉन्टिनेंटल इंटरनेशनल ग्रैंड फिनाले जीत कर आपने यूपी का ही नहीं अपितु भारत का नाम रोशन कर दिया है। श्री यादव ने अपने आवास पर व्यक्त करते कहे। आसान नहीं होता साधारण किसान परिवार से निकलकर बिना किसी विशेष मदद के मॉडलिंग में अपना कैरियर बनाना और विश्व में छा जाना।

 

जबसे आशीष यादव ने 2025 का वियतनाम में पैन कॉन्टिनेंटल इंटरनेशनल ग्रैंड फिनाले जीता है। उसी समय से प्रदेश व देश से श्री यादव को बधाई संदेश मिल रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव ने अपने आवास पर आशीष यादव को सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री यादव ने आगे कहा कि आशीष को सम्मानित करते हुए मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। वहीं प्रदेश व देश से मिल रहे सम्मान से आशीष यादव बहुत उत्साहित है। आशीष यादव भविष्य में उत्तर भारत क्षेत्र में एक ऐसी अकादमी खोलने का विचार रखते हैं जिससे जिससे उत्तर भारत के पिछड़े, प्रतिभावान कलाकारों को अपने हुनर दिखाने का मौका मिलेगा

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर