Explore

Search

February 15, 2026 7:47 am

पान सिंह तोमर की नातिन सपना ने बताया क्यों मारे थे बिजली अफसर को थप्पड़,कहा-काफी क्लोज आ गए थे जेई

झांसी।उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्रा के पंजाबी कॉलोनी में कल बुधवार को डिजिटल हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान विवाद हो गया था।अत्याचार के विरुद्ध सेना से बागी होकर बीहड़ के डकैत बने स्व. पान सिंह तोमर की नातिन ने बिजली विभाग के जेई को पीट दिया था। सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीड़िता सपना तोमर ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं।सपना तोमर‌ ने जेई की करतूत के बारे में भी बताया।

गलत लिखाई एफआईआर

सपना तोमर ने बताया कि टीम बिना घंटी बजाए ही घर के बाहर लगा मीटर उखाड़ने लगी।किसी तरह का इनफार्म नहीं किया,अवर अभियंता ने पांच हजार रुपए की मांग की,पैसे देने से मना कर दिया तो इन्होंने रिकार्डिंग स्टार्ट कर दी,घर पर कोई पुरुष नहीं है।तीन दिन बाद आकर मीटर निकाल लेने की बात कह रहे थे,लेकिन अवर अभियंता ने लाइट काट दी। जबकि पूरा बिल जमा है,बाद में उन्हें मारा।सपना ने बताया कि अवर अभियंता डिसटेंस मेंटेन रखने के बजाए मेरे काफी क्लोज आ गए थे,अभद्रता की,रिकॉर्डिंग कर रह थे।इसके बाद उन्हें थप्पड़ मारा।उन पर लिखाई गई एफआईआर गलत है। इंसाफ मिलना चाहिए। बता दें कि सपाना ने बबीना थाने में शिकायती पत्र दिया है,चेतावनी दी कि सुनवाई नहीं हुई तो डीआईजी से न्याय मांगेंगे।

सपना ने लगाए गंभीर आरोप

गुरुवार को शिकायती पत्र में विभागीय कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सपना तोमर बताया कि टीम बिना पूर्व सूचना के उनके घर पहुंची और मीटर उखाड़ने लगी। जबकि उनका बिजली बिल पूरा जमा था।उसने निवेदन किया कि कोई घर पर पुरुष नहीं है,तीन दिन बाद मीटर बदलने आएं। इसके बावजूद टीम मीटर उखाड़ने पर अड़ी रही और अवर अभियंता ने 5000 की अवैध मांग की।विरोध करने पर स्वयं डिसटेंट की बात कहते-कहते क्लोज आ गए।सपना के अनुसार उन्होंने अभद्रता की और पास आने की कोशिश की, जिसके बाद उसने आत्मरक्षा में प्रतिक्रिया दी।

क्या बोले थाना प्रभारी

बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं।बिजली विभाग की जेई की तरफ से कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं महिला की तरफ से भी शिकायत आई है।मामले की निष्पक्षता के लिए महिला उपनिरीक्षक मनु चौधरी को जांच के आदेश दिए गए हैं।

जानें क्या था मामला

बबीना की पंजाबी काॅलोनी में पान सिंह तोमर के बेटे सेना से रिटायर्ड सूबेदार शिव सिंह तोमर परिवार के साथ रहते हैं।पंजाबी कॉलोनी में बुधवार दोपहर पुरानी जगह स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे।तभी सपना तोमर ने मीटर लगाने का विरोध किया।इसके बाद सपना ने अवर अभियंता विभव कुमार रावत को पीट दिया।बाद में अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। सपना की मां उसे अंदर ले गई।बाद में एसडीओ शिवकुमार कुशवाहा और कंपनी कर्मी थाने पहुंचे और सपना के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।

जानें कौन हैं पान सिंह तोमर

पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के मुरैना के भिदौसा गांव के रहने वाले पान सिंह तोमर फौजी थे।पान सिंह तोमर ड्यूटी के दौरान दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर लगमग 7 बार नेशनल स्टेपल चैम्पियनशिप जीती,जिससे उन्हें सिपाही से सीधे सूबेदार बनाना गया था।गांव में पान सिंह तोमर का जमीनी विवाद हुआ था,जिसमें दबंगों ने पान सिंह के परिवार के कुछ सदस्यों को मार दिया था। इसके बाद में सिस्टम के विरुद्ध पान सिंह तोमर बागी होकर डकैत बन गए।पान सिंह तोमर ने बाबू तोमार को गोली मारी थी।फिर उसके रिश्तेदार को गोली मारी थी। बाद में मुठभेड़ में पान सिंह तोमर भी मारे गए थे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर