जनपद इटावा 13.05.2025 पुलिस द्वारा TATA कम्पनी का नकली DEF युरिया नकली TATA की बाल्टी मे भरकर सप्लाई करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
एसएसपी इटावा के निर्देशन मे थाना बसरेहर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण
12.05.2025 को वादी दीपक कुमार पुत्र गोविन्द सिंह निवासी जेएमबी मेगा पोलिस सेक्टर 48 गुडगांव हरियाणा मै (M/S Protect IP India Pvt. Ltd. में बतौर जाँच अधिकारी कार्यरत ) ने थाना बसरेहर पर सूचना दी कि थाना बसरेहर क्षेत्रान्तर्गत एक पार्टी TATA ब्राण्ड का नकली DEF यूरिया नकली TATA की बाल्टी में भरकर सप्लाई कर रही है । सूचना पर थाना बसरेहर पुलिस टीम, वादी व उसकी टीम के साथ मौके पर पहुंची तथा टीम द्वारा जांच की गयी तो *TATA DEF* की 3 बाल्टी 10 लीटर की, 3 बाल्टी 20 लीटर की तथा 26 ढक्कन (बाल्टी के) तथा एक बोरा यूरिया 45 किग्रा व 1,000 लीटर की भरी हुई टंकी बरामद हुई जिनकी जांच मे *सभी माल नकली* पाया गया । जिसके संबंध मे कार्यवाही करते हुये थाना बसरेहर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गुलशन उर्फ कुलदीप पुत्र राजपाल को टीकूपुरा से समय 22.22 बजे गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. गुलशन उर्फ कुलदीप पुत्र राजपाल निवासी ग्राम टीकूपुरा थाना बसरेहर जनपद इटावा बताया उम्र 22 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 31/25 धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम थाना बसरेहर जनपद इटावा ।
बरामदगी
1. 03 बाल्टी प्लास्टिक (10 लीटर की )
2. 03 बाल्टी प्लास्टिक (20 लीटर की)
3. 26 ढक्कन (प्लास्टिक की बाल्टी के )
4. 01 यूरिया की बोरी (45 किलोग्राम )
5. 01 टंकी प्लास्टिक की भरी हुयी (1000 लीटर की)
पुलिस टीम थानाध्यक्ष बसरेहर श्री सौरभ सिंह, उ0नि0 राजेश, का0 विनोद मय टीम ।









