Explore

Search

September 16, 2026 10:07 am

लेटेस्ट न्यूज़

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बुधवार को 278 रोगियों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। 128 मरीजों को निःशुल्क दवा वितरित की

बकेवर। एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बुधवार को 278 रोगियों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। 128 मरीजों को निःशुल्क दवा वितरित की गई।

बुधवार को डॉ गोविंद मोहन त्रिपाठी के सौजन्य ग्राम टकुरूपुर निवासी स्वर्गीय अनिल कुमार तिवारी की पुण्यतिथि पर एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर श्याम सूरी ने एवं विशिष्ट अतिथियों ने स्वर्गीय अनिल कुमार तिवारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। समाजसेवी अश्वनी त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि एवं डॉक्टर साथियों को पुष्प हार भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

 

278 मरीजों व प्रबुद्ध जनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण एवं 128 मरीजों को दी गई निःशुल्क दवाइयां

 

शिविर में डॉ.श्याम सूरी(सेवानिवृत्त उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ), डॉ. आदित्य वर्मा, डॉ. साधना गुप्ता, डॉ. गोविन्द तिवारी समेत कई प चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण किया।

 

डॉ श्याम सूरी ने कहा कि बहुत से लोगों को अपनी बीमारियों की जानकारी नहीं रहती है। लोग बिना चेकअप कराएं अपने मन से या मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खा लेते हैं, जो कि आगे जाकर काफी नुकसान दे सकता है। बीमारी होने पर डॉक्टर से परामर्श एवं चेकअप कराकर ही दवा लें।

 फ़ोटो

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर