Explore

Search

May 9, 2026 4:38 am

लेटेस्ट न्यूज़

सरकार को 10 मिनट की नमाज़ पढ़ने की इजाज़त नहीं देती, दूसरी तरफ वक्फ बिल को मुसलमानों के हित में बताकर भ्रमित कर रही : फरहान शकील

इटावा : समाजवादी पार्टी सपा के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष फरहान शकील ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार एक तरफ मुसलमानों को 10 मिनट की नमाज़ पढ़ने की इजाज़त नहीं देती, वहीं दूसरी तरफ वक्फ बिल को “मुसलमानों के हित में” बताकर उन्हें भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह सरकार “मुस्लिम विरोधी” है और वक्फ बिल के मुद्दे पर केवल दिखावा कर रही है।फरहान शकील ने आगे कहा, सरकार मुस्लिम समुदाय के अधिकारों को लेकर दोहरी नीति अपना रही है। एक ओर वह हमारी धार्मिक आज़ादी पर प्रतिबंध लगाती है, दूसरी ओर वक्फ बिल को हमारे हित में बताकर खुद को उदार साबित करने की कोशिश करती है। यह साफ़ तौर पर मुसलमानों को धोखा देने की रणनीति है।केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ संशोधन बिल को लेकर मुस्लिम समुदाय में काफी आक्रोश है। विपक्ष का आरोप है कि इस बिल के जरिए सरकार वक्फ संपत्तियों पर अधिकार जमाना चाहती है, जबकि सरकार का दावा है कि यह बिल वक्फ प्रॉपर्टी के बेहतर प्रबंधन और दुरुपयोग रोकने के लिए लाया गया है सपा नेता फरहान शकील ने इस मुद्दे को उठाकर भाजपा पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार वास्तव में मुस्लिम हितैषी है, तो उसे उनकी धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए, न कि केवल कागजी कार्रवाई करके दिखावा करना चाहिए।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर