Explore

Search

May 9, 2026 4:40 am

लेटेस्ट न्यूज़

एसएमजीआई डी फार्मा के छात्र/छात्राओं को बांटे गए टैबलेट

इटावा सर मदनलाल ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन,इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डी फार्मा के 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ एसएमजीआई के डायरेक्टर डा उमा शंकर शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके छात्र जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के डी फार्मा के छात्रों को कालेज के डायरेक्टर डा उमा शंकर शर्मा द्वारा कुल 30 टैबलेट वितरित किए गए। छात्र/छात्राएं टैबलेट पाकर बहुत ही खुश दिखाई दिए।

 

सभी लाभार्थियों ने संस्थान सहित सरकार की योजना को विशेष धन्यवाद दिया।

 

एसएमजीआई के चेयरमैन डा विवेक यादव ने सभी छात्र छात्राओं को तकनीकी रूप से सक्षम होने की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर एसएमजीआई के समस्त शिक्षणगण सहित सम्पूर्ण स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर