Explore

Search

September 16, 2026 11:37 pm

लेटेस्ट न्यूज़

ईदगाह में होगी दो शिफ्टों में ईद की नमाज,सड़कों पर नहीं पड़ी जायेगी नमाज,

कालीवाहन मंदिर परिसर में,चार पहिया वाहनों का होगा प्रवेश वर्जित,नवरात्र में ग्वालियर रोड पर भारीवाहनों का होगा रूट डायवर्जन

इटावा- आज सदर कोतवाली मे धर्मगुरुओं और शान्ति सिमित के सदस्यों की मीटिंग सीओ सिटी श्री रामगोपाल शर्मा की अध्यक्षता मे आहुत की गयी,जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शहर की प्रमुख ईदगाह में ईद के दिन सुबह 7:30 तथा 8:30 बजे दो शिफ्ट में ईद की नमाज होगी,शासन के निर्देश पर सड़कों पर नमाज नहीं होगी,

सीओ सिटी नें कहा कि शहर की सभी मस्जिदों मे भी ईद की नमाज होगी तथा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सभी जगह मौजूद रहेंगे

अलविदा जुमा की नमाज भी मस्जिदों मे ही होगी

उन्होंने कहा कि 30 मार्च से नवरात्र भी प्रारंभ हो रहे हैं, इसलिए कोतवाली क्षेत्र मे पड़ने वाले कालीवाहन मंदिर परिसर में चार पहिया और दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे,लुहन्ना चौराहे और सुनवारा तिराहे पर बैरिकेडिंग लगा कर.भारी वाहन रोके जायेंगे, जिससे मंदिर रोड पर भारी वाहन न निकलें

साथ ही उन्होंने सभी नगर वासियों से अपील की पूर्व त्यौहारों की तरह आगामी त्यौहार भी मिलजुल कर सौहार्द पूर्वक मनायें

इस अवसर पर शहर कोतवाल यशवंत सिंह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, मौलाना तारिक शम्शी, चौधरी मुमताज, शिया मौलाना अनवारुल हसन जैदी, हनी वारसी, भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज, गुलशेर मोहसिन, हाजी अब्दुल माबूद अंसारी, धर्मेंद्र यादव,हाजी अजीम वारसी आदि मौजूद रहे।,

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर