Explore

Search

June 16, 2026 12:36 am

लेटेस्ट न्यूज़

कांग्रेस नेतृत्व ने जताया भरोसा, राशिद को फिर सौंपा शहर अध्यक्ष का दायित्व – शीर्ष नेतृत्व का आभार, पूरी ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाएंगे – राशिद

इटावा। कांग्रेस के जुझारू नेता मोहम्मद राशिद पर एक बार फिर शीर्ष नेतृत्व ने विश्वास जताया और एक बार फिर उन्हें शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। उनके शहर अध्यक्ष बनने से पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मोहम्मद राशिद का राजनीति जीवन बहुत ही अच्छा रहा है। वर्ष 2015 में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने और 5 साल 6 महीने का कार्यकाल पूरा किया। वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के सचिव एंव उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव बने।

वर्ध 2021 में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बने। वर्ष 2022 में इटावा सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए। वर्ष 2024 में पुनः उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बनाए गए। मोहम्मद राशिद ने एनआरसी जैसे गंभीर मुद्दे पर तीन दिवसीय भूख हड़ताल की। करोना काल में इटावा शहर के बड़े समाजसेवी के तौर पर लोगों की मदद करने का काम किया। मोहम्मद राशिद ने प्रियंका गांधी सहित उत्तर प्रदेश के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव सहित तमाम शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाएंगे और आम आदमी की आवाज बनने का काम करेंगे। मो. राशिद को मलखान सिंह, पल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा, शौजब रिज़वी, संजय दोहरे, आलोक यादव, अरुण यादव, प्रशांत तिवारी, प्रेम किशोर द्विवेदी, करन सिंह राजपूत, नासिर जलील, अरशद अली, सरवर अली आदि ने बधाई दी है।

 

फोटो- कांग्रेस के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष मो. राशिद।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर