Explore

Search

September 17, 2026 11:58 pm

लेटेस्ट न्यूज़

रमजान के तीसरे जुमे की नमाज़ में हुई देश मे अमनचैन की दुआ- मुसलमानों ने उत्साह से अदा की जुमे की नमाज़

इटावा। रमजान उल मुबारक के तीसरे जुमे की नमाज हजारों रोजेदार मुसलमानों ने शहर की विभिन्न मस्जिदों में उत्साह से अदा की और मुल्क में अमनचैन व आपसी सौहार्द की दुआ मांगी।

शहर की विभिन्न मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे की नमाज खुशनुमा माहौल में अदा की गई। शाही मस्जिद नोरंगबाद, सिंग्नल वाली मस्जिद, मस्जिद पंजाबियान कटरा शहाब खां, मस्जिद काली कबरें, मस्जिद शाहगंज, मस्जिद जिन्नातों वाली, मस्जिद हिसामुद्दीन, शाही जामा मस्जिद, मस्जिद पक्का तालाब, मस्जिद इस्लामिया बोर्डिंग, मस्जिद अक़्सा रामगंज ढाल, मस्जिद सराय कटरा सेवा कली, मस्जिद बुलाक़ी, मस्जिद कुरैशियान नया शहर, मस्जिद दरगाह वारसी, मस्जिद कटरा पुर्दल खां, मस्जिद गाड़ीपुरा, मस्जिद स्टेशन रोड, मस्जिद रामगंज, मस्जिद पचराहा, मस्जिद शेख जलाल, मस्जिद स्टेशन रोड, मस्जिद गाड़ीपुरा, मस्जिद शाहगंज, मस्जिद जिन्नातों वाली, मस्जिद कचहरी, मस्जिद साबितगंज, मस्जिद मोहल्ला अड़ाड़ स्टेशन रोड सहित अनेक मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अदा हुई। नमाज के बाद रोजेदारों सहित हजारों नमाजियों ने मुल्क में अमनचैन की दुआ की। अंजुमन हैदरी कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शावेज़ नक़वी ने बताया कि शिया समुदाय की घटिया अज़मत अली स्थित मस्जिद पंजतनी में रमजान के तीसरे जुमे की नमाज मौलाना अनवारुल हसन जैदी इमामे जुमा इटावा ने अदा कराई।

 

फोटो- रमज़ान के तीसरे जुमे की नमाज पढ़ाते मौलाना अनवारुल हसन जैदी ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर