Explore

Search

August 6, 2026 3:18 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने की पैदल गस्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग  

जनपद इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में आगामी त्योहारों और जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में,14 मार्च 2025 को जनपद के समस्त थानाध्यक्षों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गस्त की और संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की।

 

इस अभियान के तहत पुलिस बल ने आबादी वाले क्षेत्रों, चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गस्त लगाई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ-साथ आम नागरिकों से संवाद किया गया और उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को प्रभावी बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। उन्होंने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और पुलिस बल की टीमों को निर्देश दिए कि वे आगामी त्योहारों के दौरान भी सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तैयारी के साथ तैनात रहें।

इस पहल से जनपद के नागरिकों ने भी सराहना की है और कहा है कि पुलिस की मौजूदगी से उन्हें सुरक्षा का अहसास हो रहा है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर