Explore

Search

February 15, 2026 10:32 am

माही पब्लिक स्कूल, बकेवर में धूमधाम से मनाई गई होली

इटावा जिले के बकेवर कस्बे में स्थित प्रतिष्ठित माही पब्लिक स्कूल में होली का त्यौहार बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें होली के पारंपरिक रंगों और आनंद का खूब आनंद लिया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और इस पावन पर्व को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया। विद्यालय के प्रबंधक दीपक चौहान ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए इस त्यौहार के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि होली न केवल हमें आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देती है, बल्कि यह मौसमी बदलाव और स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह चौहान, उप प्रधानाचार्य सी.वी. अवस्थी और निदेशक सीता पांडे ने भी सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यालय में एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना मजबूत होती है।

 

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक दुर्गेश चतुर्वेदी, विवेक अग्निहोत्री, संजय मिश्रा, हिमांशी शर्मा, तान्या पोरवाल, रोशनी कुमारी, वर्षा तोमर, राधा शर्मा, काजल चौहान, अंजलि पाल, सोनू पुरोहित और जितेंद्र आदि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर होली के इस पावन पर्व को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाया।

 

इस भव्य आयोजन से विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा और सभी ने होली के रंगों में सराबोर होकर इस त्यौहार का भरपूर आनंद लिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर