Explore

Search

November 24, 2026 8:56 pm

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

एक बड़े घोटाले की पटकथा है बजट,2027 में रखा जाएगा सभी वर्गों का ध्‍यान:शिवपाल सिंह यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के ल‍िए 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपये का बजट आज गुरुवार को पेश क‍िया है।ये बजट वर्ष 2024-2025 के बजट से 9.8 प्रतिशत ज्‍यादा है।योगी सरकार ने बजट में किसानों,युवाओं,महिलाओं और बच्चों का भी खास ध्‍यान रखा है।वहीं यूपी का बजट पेश होने के बाद अब सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का बजट भाषण खत्‍म ही हुआ था कि उसी दौरान समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने स‍ियासत शुरू कर दी। शिवपाल ने इस बजट को घोटालों की पटकथा करार दिया है।

 

बीजेपी की एक बड़े घोटाले की पटकथा है बजट

 

सपा महासच‍िव शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के बजट पर कहा क‍ि यह बजट बीजेपी की एक बड़े घोटाले की पटकथा है।अगर यही विकास है तो जनता को अंधकार से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए और इसलिए मैं इस बजट को पूरी तरह से खारिज करता हूं।

 

जनता की जरूरतों के बजट बनाए सरकार

 

श‍िवपाल सिंह यादव ने कहा क‍ि मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि अगली बार जुमलों की किताब की जगह जनता की जरूरतों के बजट बनाएं। शिवपाल ने कहा कि हम 2027 में जनता के हित में एक बेहतर बजट लेकर आएंगे।बता दें क‍ि बजट पेश होने के बाद श‍िवपाल ने 2027 में सपा की सरकार बनने का दावा क‍िया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]