Explore

Search

February 17, 2026 2:40 pm

इटावा के उर्दू मोहल्ला वार्ड में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा द्वारा पीडीए चर्चा का आयोजन

इटावा: समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की ओर से उर्दू मोहल्ला वार्ड में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक सभा के ज़िलाध्यक्ष फरहान शकील ने स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी की विचारधारा और नीतियों पर विस्तार से चर्चा की फरहान शकील ने सरकार पर बोला हमला

अपने संबोधन में फरहान शकील ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में पीडीए चर्चा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों का सम्मान किया है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है।

उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। पेपर लीक और भर्तियों में अनियमितता से नौजवानों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के लिए सभी को एकजुट होना होगा और समाजवादी विचारधारा को मजबूत बनाना होगा। कार्यक्रम में समाजवादी नेताओं की भागीदारी इस अवसर पर छात्र सभा के ज़िलाध्यक्ष रवि यादव, अल्पसंख्यक सभा के उपाध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष हस्सान, वारिस हाशिम मिर्ज़ा, मोहम्मद आरिफ़, आसिफ़ ख़ान सहित कई प्रमुख समाजवादी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फरहान शकील ने वार्ड के सभी नागरिकों को पीडीए से संबंधित पर्चे वितरित किए और उन्हें इसे ध्यानपूर्वक पढ़ने तथा दूसरों तक पहुंचाने की अपील की।

सपा के कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की जरूरत पर जोर दिया और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस पीडीए चर्चा कार्यक्रम से वार्ड के नागरिकों में जागरूकता बढ़ी और उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों को गहराई से समझने की इच्छा जताई।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर