Explore

Search

April 20, 2026 4:42 pm

शहीद मेला में मिला आकाशदीप जैन को स्वतंत्रता सेनानी वंशज सम्मान

इटावा। देश की आजादी के आंदोलन में जनपद में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व:कृष्ण लाल जैन के पौत्र एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित परिवार के प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन को बेवर जनपद मैनपुरी में लगे शहीद मेला में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मैनपुरी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह, उप जिलाधिकारी संध्या शर्मा, शहीद मेला प्रबंधक राज त्रिपाठी एवं सयोंजक गिरीश बाबू गुप्ता सहित कमेटी सदस्यों ने श्री जैन को शॉल, माला पहनाकर सम्मान पत्र देकर सम्मानित करते हुये कहा सेनानी वंशजो को सम्मानित करते हुये गर्व हो रहा है कि इनके पूर्वजों का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है जिससे हम सब आजाद देश मे है और प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सम्मान मिलने पर बधाई देने वालो में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, शहर अध्यक्ष रजत जैन, सर्वेश जोशी, प्रशांत दीक्षित, राजेश अग्रवाल, अत्रि दीक्षित आदि रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर