Explore

Search

August 7, 2026 10:27 am

लेटेस्ट न्यूज़

आजाद समाज पार्टी पूरी दमखम से लड़ेगी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव:रोहित गौतम

इटावा।ब्लॉक महेवा के ग्राम शेरपुर कोठी में हुई कार्यकर्ता बैठक में मुख्य अतिथि भीम आर्मी मंडल संयोजक एवं जिला पंचायत सदस्य रोहित गौतम ने कहा कि भीम आर्मी चीफ एवं आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व इटावा जनपद में हर सीट से जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी उतारे जाएंगे और पूरी दमदारी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा जाएगा।

रोहित गौतम ने भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टियों के कार्यकताओं से कहा कि वह सभी अपने अपने ब्लॉक ,तहसील , विधानसभाओं व गांव गांव जाकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के द्वारा किया जा रहा संघर्ष और बलिदान के बारे में जनता को जागरूक करे।

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पर हो रहे अत्याचार अन्याय के खिलाफ भीम आर्मी सड़कों पर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहेगी ।इस दौरान उपस्थित रहे जिला संयोजक गौरव गौतम ,पूर्व जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी हर्ष चौधरी ,पूर्व जिला अध्यक्ष भीम आर्मी मोहित गौतम,भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम , नारायण गौतम, अमर चौधरी , सुंदरम बौद्ध ,धर्मेंद्र कुमार , गौरव कुमार,सनवीर आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर