Explore

Search

November 24, 2026 4:45 pm

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

वाहन चैकिंग के दौरान दो युवकों को मोटरसाइकिल से गांजा की बोरी ले जाते समय गिरफ्तार किया।

ETAWAH बकेवर। थाना पुलिस ने मंगलवार की रात्रि बकेवर भर्थना मार्ग पर वाहन चैकिंग के दौरान दो युवकों को मोटरसाइकिल से गांजा की बोरी ले जाते समय सती मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। जिसकी अनुमानत कीमत डेढ लाख रुपए बताई जा रही है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चैकिंग अभियान के तहत सीओ भर्थना अतुल प्रधान के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बकेवर भूपेन्द्र सिंह राठी व कस्बा इंचार्ज हाकिम सिंह अपने हमराही फोर्स के साथ मंगलवार की रात्रि करीब 9.10 बजे बकेवर भर्थना मार्ग पर वाहन चैकिंग कर रहे थे कि तभी बकेवर की ओर से एक मोटरसाइकिल अपाचे आती दिखी जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवारों ने मोटरसाइकिल को छोडकर भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करके दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल सहित सती मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।

पकड़े गये व्यक्तियो से पूंछतांछ करते हुए उनके हाथ में पकड़े पाॅलिथिन को चैक किया तो उसके अन्दर 10 किलो गांजा बरामद किया। जिसे वह राहगीरों को बेंचकर लाभ कमाते हैं।

नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम आदेश कुमार पुत्र नेम सिंह निवासी नगला भारा भरथना इटावा व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अवधेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी सुभाषनगर बकेवर इटावा बताया। जिनके पास से एक मोटरसाइकिल अपाचे यूपी 84 एएम 2301 बरामद हुई। जिसे पुलिस ने सीज करके एन डी पी एस के तहत मुकदमा दर्ज करके दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]