लखनऊ।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दे दिया है।यूपी में जिस कांग्रेस के साथ अखिलेश यादव की दोस्ती है दिल्ली में कांग्रेस से दोस्ती टूट गई है।दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब अखिलेश यादव खुलकर आम आदमी पार्टी के समर्थन में आ गए हैं।अखिलेश यादव आम आदमी पार्टी के प्रचार के लिए खुद दिल्ली के चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।बता दें कि सपा ने दिल्ली में आप को समर्थन दिया था। इसका ऐलान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने खुद केजरीवाल के साथ मंच साझा करके किया था।
मिली जानकारी के मुताबिक 30 जनवरी को सपा मुखिया अखिलेश यादव आम आदमी पार्टी के लिए दिल्ली में जनसभाएं करेंगे। अखिलेश यादव की ये चुनावी जनसभाएं रिठाला और खिलाड़ी में आयोजित की जाएगी। अखिलेश यादव यहां आप और अरविंद केजरीवाल के समर्थन में जनता को संबोधित करेंगे।इन जनसभाओं में अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल एक साथ मंच साझा करते हुए नजर आएंगे।
बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 8 फरवरी को होगी।दिल्ली में आप और भाजपा में मुख्य मुकाबला है।कांग्रेस भी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की कोशिश कर रही है।राहुल गांधी खुद जनसभाएं कर रहे हैं।









