इटावा अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज, कटरा शमशेर खान में गणतंत्र दिवस 2025 पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत लिया। समारोह की शुरुआत प्रधानाचार्या द्वारा ध्वजारोहण और ‘जन गण मन’ गान के साथ हुई।
विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को दर्शाने वाले भाषण एवं गीतों ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। विद्यालय की शिक्षिकाओं रश्मि सक्सैना, नेहा ,बिंदिया , ज़ुक्ति एवं दीपिका के नेतृत्व में बच्चों ने ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया की पूरा विद्यालय प्रांगण हर्ष और उल्लास से भर गया
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती असरा अहमद ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। हमें अपने देश की उन्नति में योगदान देना चाहिए।” कार्यक्रम का कुशल संचालन मोहम्मद फैजान खान ने किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल, प्रमोद कुमार, विजयश्री एवं गौतम शुक्ला का विशेष योगदान रहा
यह समारोह न केवल देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण था, बल्कि सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना।
प्रधानाचार्य द्वारा शपथ दिलाई गई जिसमें सामाजिक सेवा का संकल्प लिया गया
विद्यालय के छात्रों ने इस दिन का विशेष महत्व समझाते हुए एक सामूहिक संकल्प लिया कि वे स्वच्छता, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करेंगे।
विद्यालय की अनूठी पहल
इस बार विद्यालय ने डिजिटल प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय संविधान की उत्पत्ति और महत्व को दर्शाया।









