कोषागार कर्मचारी संघ जनपद इटावा का दो वार्षिक चुनाव कोषागार प्रांगण में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ धर्मेंद्र यादव एवं सहायक चुनाव अधिकारी श्री राम कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में संपन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर अरविंद प्रताप सिंह धनगर, महामंत्री पद पर महेंद्र प्रताप सिंह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश सिंह निर्वाचित हुए। निर्वाचन के पश्चात संप्रेक्षक अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष प्रथम सुदीप त्रिपाठी, उपाध्यक्ष द्वितीय सत्येंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, संगठन मंत्री प्रदीप कुमार एवं प्रचार मंत्री पद पर अश्वनी कुमार मनोनीत किए गए। चुनाव संपन्न कराने में मनोज कुमार, श्याम प्रकाश यादव और अनीता सक्सेना का विशेष योगदान रहा।
चुनाव संपन्न होने पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री डोगरा शक्ति एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष श्री राजीव यादव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का सभी लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई गई।











