Explore

Search

April 23, 2026 11:04 pm

गजब:एसडीएम के अंदर आ गई पुराने डीएम की आत्मा,चर्चा में ज्योति शर्मा

बागपत।उत्तर प्रदेश में इन दिनों पीसीएस अधिकारी चर्चा का विषय बने हुए हैं।ज्योति मौर्या के बाद अब एसडीएम साहिबा ज्योति शर्मा चर्चा में हैं।ज्योति शर्मा एक ऐसा बयान दे दिया है, जो चर्चा में है।एसडीएम ज्योति शर्मा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।ऑडियो में ज्योति कह रही हैं,मेरे अंदर पुराने डीएम की आत्मा आ गई है,मैं इन सचिवों को नहीं छोडूंगी।अब चूंकि एसडीएम ज्योति शर्मा चर्चा में हैं तो लोग इनके बारे में सर्च भी कर रहे हैं।जो जानने को इच्छुक हैं कि आखिर कौन हैं एसडीएम ज्योति शर्मा,जिनके अंदर डीएम की आत्मा आ गई है।आपको बता दें कि ज्योति शर्मा खेकड़ा एसडीएम हैं।इनके पति मनीष यादव भी बागपत में पोस्ट है। मनीष यादव बड़ौत तहसील के एसडीएम हैं।

 

अब जब एसडीएम साहिबा चर्चा में आईं है तो एसडीएम पति भी चर्चा में हैं।लोग बातें करने लगे हैं कि आखिर एक ही जिले में दोनों की तैनाती कैसे है,दोनों ही पति-पत्नी का एक ही जिले में होना प्रशासनिक महकमे में एक रोचक चर्चा का विषय बन गया है।

 

ज्योति शर्मा मथुरा जिले के सुरीर थाना क्षेत्र का तुलागड़ी गांव की रहने वाली हैं।ज्योति शर्मा की पढ़ाई लखनऊ में हुई है। इनके पिता देवेंद्र शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हैं।ज्योति शर्मा की मां उमा शर्मा गृहणी हैं। छोटी बहन ओएनजीसी में साइंटिस्ट है।छोटे भाई दीपक शर्मा नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी है।

 

ज्योति शर्मा ने साल 2017 में सिविल सर्विसेज का पहला एग्जॉम दिया था।तब ज्योति शर्मा का सेलेक्शन बीडीओ के पद पर हुआ था।ज्योति शर्मा की पहली पोस्टिंग अयोध्या जिले के मिल्कीपुर ब्लॉक में हुई थी।इसके बाद ज्योति शर्मा ने 2018 में फिर परीक्षा दी। 2020 में रिजल्ट आया और ज्योति शर्मा एसडीएम बन गईं।ज्योति शर्मा ने प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल की थी।ट्रेनिंग के बाद ज्योति शर्मा की पहली पोस्टिंग बदायूं जिले में हुई थी।इसके बाद तबादला बागपत जिले में हुआ।ज्योति शर्मा खेकड़ा एसडीएम हैं।

 

एसडीएम साहिबा ज्योति शर्मा के वायरल ऑडियो को लेकर बागपत जिले के सचिवों में रोष है।सचिवों ने डीएम अस्मिता लाल और सीडीओ से शिकायत की है। सचिवों का कहना है कि मीटिंग के दौरान एसडीएम ने बार-बार अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।सचिवों ने चेतावनी दी है कि यदि एसडीएम ने 28 जनवरी तक माफी नहीं मांगी तो वे आंदोलन करेंगे।

 

एसडीएम ज्योति शर्मा ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि पुराने डीएम की आत्मा वाली बात मजाक में कही गई थी। ज्योति शर्मा ने कहा कि उनका सचिवों से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है,लेकिन सरकारी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्योति शर्मा ने दावा किया कि सचिवों की कार्यशैली से डैशबोर्ड पर जिले की स्थिति खराब हो रही है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर