Explore

Search

April 22, 2026 10:58 pm

दिल्ली विस चुनाव:महाकुंभ में डुबकी के बाद सीएम योगी का केजरीवाल को चैलेंज,कहा- जरा यमुना में मंत्रियों के साथ स्नान करके दिखाएं

नई दिल्ली।दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी आक्रामक हो गई है।आम आदमी पार्टी के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए भाजपा अब तक दो चरणों में घोषणापत्र ला चुकी है और खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए इनमें कई लुभावनी घोषणाएं की हैं।जिस तरह से चुनावी गतिविधियां जारी हैं, वह दर्शाता है कि आप का इस बार पहले से अधिक मजबूत और एकजुट भाजपा से मुकाबला है।

 

दिल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह प्रयागराज से दिल्ली पहुंचे हैं।यूपी सीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश की धरती पर महाकुंभ का आयोजन हो रहा है,जिसमें 13 जनवरी से 23 जनवरी तक करीब 10 करोड़ लोगों ने स्नान किया है।यूपी सीएम ने यह भी दावा किया कि प्रयागराज में अब अच्छी सड़कें हैं और बिजली की व्यवस्था भी सुदृढ़ हो गई है।

 

यूपी सीएम योगी ने कहा कि कल मेरे सभी 55 मंत्रियों के साथ हम प्रयागराज के संगम में एक साथ डुबकी लगाए थे और पुण्य के भागीदार बने हैं। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि महाकुंभ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर हमें प्राप्त हुआ।अगर एक मुख्यमंत्री के रूप में मैं और मेरे मंत्री प्रयागराज के संगम में स्नान कर सकते हैं, तो मैं दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से पूछता हूं कि क्या वे यमुना नदी में अपने मंत्रियों के साथ स्नान कर सकते हैं।अगर उनमें नैतिक साहस है, तो उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।

 

यूपी सीएम योगी ने कहा कि NDMC के क्षेत्र को छोड़ दें तो बाकी दिल्ली में सड़कों,सीवर और पेयजल की क्या स्थिति है। आज से एक दशक पहले तक लोग सुविधा प्राप्त करने और देखने के लिए दिल्ली आते थे।आज सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है पता ही नहीं चलता है।

 

यूपी सीएम योगी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने यमुना मैया को गंदे नाले में बदल दिया है।अब दिल्ली की जनता की अदालत में अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को माफी नहीं मिलेगी।दिल्ली की सड़कों की हालत इतनी खराब है कि यहां गड्डा है या गड्डे में सड़क, यह समझना मुश्किल हो गया है, दिल्ली में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

 

यूपी सीएम योगी ने कहा कि आजकल अपने भाषणों में केजरीवाल बार बार यूपी की चर्चा कर रहे हैं,लेकिन उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि आज यूपी पूरे देश में एक मॉडल के रूप में विकसित हुआ है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर