Explore

Search

July 29, 2026 1:34 pm

लेटेस्ट न्यूज़

संत विवेकानंद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई!

रिपोर्ट शिवम दुबे इटावा

इटावा – नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाई गई! संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में आज प्रातः कालीन सभा के दौरान संस्था के प्रधानाचार्य/निदेशक डॉक्टर आनंद ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नेताजी के द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए छात्रों को नेताजी के जीवन और उनके योगदान से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऐसे महान राष्ट्रवादी थे, जिनकी देशभक्ति और दृढ़ संकल्प ने उन्हें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे प्रमुख नायकों में से एक बना दिया। उन्हें भारतीय सेना को ब्रिटिश भारतीय सेना से अलग एक स्वतंत्र इकाई के रूप में स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर