Explore

Search

July 29, 2026 1:30 pm

लेटेस्ट न्यूज़

कोंच में पुष्टाहार का सत्यापन करतीं एसडीएम ज्योति सिंह व बीडीओ सर्वेश कुमार रवि

Riport =Mohd alam khan alamkhanshab@gmail.com          9170156800

जालौन/कोंच अक्टूबर 2024 से नहीं आया था पुष्टाहार धात्री महिला के पति को दिया पुष्टाहार पैकेट बाल पुष्टाहार विभाग के सीडीपीओ दफ्तर अचानक पहुंची एसडीएम ज्योति सिंह ने वहां रखे पुष्टाहार का सत्यापन कर रजिस्टर चेक किए। और समाधान दिवस में एक धात्री गर्भवती महिला द्वारा पुष्टाहार न दिए जाने की शिकायत का निस्तारण करते हुए धात्री महिला के पति को दफ्तर बुलाकर पुष्टाहार पैकेट दिया।

धात्री महिला के पति को पुष्टाहार पैकेट देती एसडीएम

बीते सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में एक धात्री महिला ने चार माह से पुष्टाहार नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी।इसी शिकायत का संज्ञान लेते हुए बुधवार उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने बीडीओ कोंच सर्वेश कुमार रवि को साथ लेकर बाल पुष्टाहार विभाग के दफ्तर का निरीक्षण करते हुए वहां रखे पुष्टाहार का सत्यापन किया। एसडीएम ने पुष्टाहार और रजिस्टर मिलान भी किया। साथ ही कोंच समाधान दिवस में शिकायत करने वाले दीपक को बुलाया और उसकी पत्नी सीतेश जो धात्री महिला है के नाम आए पुष्टाहार का पैकेट दिया।इस दौरान बीडीओ कोंच सर्वेश कुमार रवि ने बताया कि चार माह से पुष्टाहार नहीं आया था। इसलिए वितरण नहीं किया गया था।अब पुष्टाहार आ गया है। सभी जरुरतमंदों को पुष्टाहार समय से वितरण किया जाएगा।इस दौरान इंचार्ज सीडीपीओ सुपर बाईजर चन्द्र प्रभा खरे मौजूद रहीं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर