Explore

Search

February 15, 2026 5:05 am

यूपी के इस इलाके में बुधवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बुधवार को मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत हैं।नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवा का रुख बदलकर फौरी तौर पर पछुआ से पूर्वा बहेगी,जिससे प्रदेश के सहारनपुर,शामली, गाजियाबाद,नोएडा आदि में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।आज मंगलवार को प्रदेश के कुछ तराई वाले जिलों को छोड़कर अधिकतर इलाकों में अच्छी धूप निकली।तपन भरी धूप से दिन के तापमान में इजाफा दिखा। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली।

 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 22 और 23 जनवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

 

मौसम विभाग ने बुधवार को इन इलाकों में हवा का रुख बदलने और पुरवाई के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं पछुआ के थमने और पुरवाई के असर से प्रदेश के 40 जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई है।

 

बांदा,चित्रकूट,कौशांबी,प्रयागराज,सोनभद्र,मिर्जापुर,चंदौली, वाराणसी,भदोही,गाजीपुर,मऊ,बलिया,देवरिया,गोरखपुर, संतकबीर नगर,बस्ती,कुशीनगर,महाराजगंज,सिद्धार्थनगर, गोंडा,बलरामपुर,श्रावस्ती,बहराइच,लखीमपुर खीरी,सीतापुर, हरदोई,फरुखाबाद,बाराबंकी,अयोध्या,अम्बेडकरनगर, बिजनौर,अमरोहा,मुरादाबाद,रामपुर,बरेली,पीलीभीत, शाहजहांपुर,संभल,बदायूं और आसपास इलाकों में घना कोहरा छाने का आसार है।

 

सहारनपुर,शामली,मुजफ्फरनगर,बागपत,मेरठ,गाजियाबाद, हापुड़,गौतमबुद्ध नगर,बुलन्दशहर,अलीगढ़,मथुरा,हाथरस, आगरा,फिरोजाबाद,बिजनौर,अमरोहा,मुरादाबाद,रामपुर, संभल और आसपास इलाकों में गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर