Explore

Search

February 15, 2026 10:28 am

20/1/2025 रिपोर्ट= Mohd alam khan  alamkhanshab@gmail.com 9170156800

जिला जालौन/कोंच तहसील में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएम आवास योजना ग्रामीण व शहरी में विभाग की लापरवाही के चलते पात्रता श्रेणी में आने के बाद भी आवास नहीं मिलने का मुद्दा गूंजा। सभासद विनोद कुमार सोनी ने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की ।

शनिवार को शासन के दिशा निर्देशों के चलते स्थगित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को तहसील सभागार कोंच में किया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डा दुर्गेश कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुआ। जिसमें 50 फरियादियों ने अपनी फरियाद अफसरों के सामने रखी। डीएम व एसपी ने तत्काल मौके पर 10 शिकायतों का निस्तारण किया। शेष के निस्तारण को संयुक्त टीम बनाई गई। डीएम ने कहा कि शासन की मंशानुरूप ही शिकायतों का निस्तारण किया जाए और पीड़ित को सही न्याय मिले।इस दौरान एसडीएम ज्योति सिंह, सीओ डा देवेन्द्र कुमार, ट्रेनीज एसडीएम पवन कुमार पटेल,नायब तहसीलदार सादुल्ला खान, कोतवाल अरूण कुमार राय, सीएमओ डॉ एनडी शर्मा, बीडीओ सर्वेश कुमार रवि, बीडीओ नदीगांव मानू लाल, एसडीओ अनिरुद्ध कुमार सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इन्होंने दर्ज कराई शिकायत

कोंच। समाधान दिवस के दौरान दोनों ब्लाकों एवं नगर में 50 शिकायतें प्रस्तुत की गईं। इनमें से मौके पर 10 का ही निस्तारण हो सका। डीएम डीएम राजेश कुमार पाण्डेय, एसपी डा दुर्गेश कुमार ने तहसील कोंच में जनसमस्याओं को सुना। जिनमें बार संघ के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह ने बिजली विभाग द्वारा गलत पोल लगाने से पाईप लाईन क्षतिग्रस्त, विनोद कुमार ने पीएम आवास, प्रधान अरूण कुमार लाड़ूपुरा ने नमामिगंगे द्वारा बनाई पानी टंकी और पाइप लाइन अधूरी होने, मजदूर कल्याण समिति ने हरी मटर फलियों की बोरियों का वजन 80-90 किलो से घटा 50-60 किलो करने,जबाहर नगर की गुड्डी देवी ने दबंग द्वारा खेत पर कब्जा और पिलर बनाने, शकील अंसारी और इरशाद अहमद ने सरकारी जमीन पर रास्ता नहीं बनने और कब्रिस्तान भूमि पर कब्जा करने, पूर्व बार संघ अध्यक्ष संजीव तिवारी ने तहसील में पेशकार और स्टाफ बढ़ाने की मांग, और आरती कोंच ने पति से प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई। इनमें सभी को जांच टीम बना निस्तारण का निर्देश दिया गया।

डीएम पहुंचे खतौनी रूम, कैंपस में महिलाओं से जाना हाल

कोंच। संपूर्ण समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एसडीएम ज्योति सिंह को साथ लेकर सीधे कम्प्यूटर खतौनी रूम पहुंचे वहां किसानों से हाल जाना कोई निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूली तो नहीं कर रहा। इसके बाद उन्होंने कैंपस में मिली कई महिलाओं और बुजुर्गो को रोक पूंछा कि आपका कोई काम तो नहीं। कोई परेशान तो नहीं कर रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर