Explore

Search

November 2, 2026 1:55 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

मां को बच्चे के मुंह में दिखा सुराग, अस्पताल लेकर गई तो हुआ चौकाने वाला खुलासा

मां को बच्चे के मुंह में दिखा सुराग, अस्पताल लेकर गई तो हुआ चौकाने वाला खुलासा एक मां के लिए उसका बच्चा सबकुछ होता है। उसे जरा सी चोट भी लग जाए तो उसका दिल रो पड़ता है। यही वजह है कि वह अपने बच्चे को लेकर ओवर-प्रोटेक्टिव रहती है। कई बार ये ओवर-प्रोटेक्शन गलतफहमी का कारण भी बन जाता है।अब इंग्लैंड की इस घटना को ही ले लीजिए। यहां एक महिला को अपने दस महीने के बेटे के मुंह में एक सुराग दिखाई दिया। घबरा कर मां बच्चे को अस्पताल ले गई। लेकिन वहां जिस बात का खुलासा हुआ उसे देख हर कोई हंसने लगा।

 

दरअसल इंग्लैंड की रहने वाली 24 वर्षीय Becky Stiles अपने 10 महीने के बेटे Harvey का डायपर बदल रही थी। इसी दौरान उसकी निगाहें बेटे के मुंह के ऊपरी हिस्से पर गई। यहां उसे एक सुराख जैसा कुछ दिखाई दिया। यह देखते ही वह कांपने लगी। उन्होंने इस सुराग को छूने की कोशिश की लेकिन उनका बेटा उनके ऊपर चिल्लाने लगा।

 

इसके बाद महिला ने तुरंत बच्चे के पिता को बुलाया। उन्होंने बच्चे के मुंह में टॉर्च से देखा तो वह भी हैरान रह गए। उनके मुंह से निकल पड़ा कि ‘आखिर ये क्या बाला है?’ दोनों को कुछ समझ नहीं आया। घबराहट में दोनों अपने बेटे को अस्पताल ले गए। यहां नर्स ने बच्चे का करीब 30 सेकंड चेकअप किया। फिर नर्स ने जो बात बताई वह सुन माता पिता की भी हंसी छूट गई।

 

 

नर्स ने बच्चे के पेरेंट्स को बताया कि आप जिसे सुराग समझ रहे हैं तो वह असल में एक स्टिकर है। दरअसल बच्चे ने खेल खेल में एक स्टिकर अपने मुंह के अंदर ऊपरी हिस्से में चिपका लिया था। यह स्टिकर दूर से देखने पर किसी सुराग की तरह लग रहा था। घबराई हुई मां को यह समझ नहीं आया कि ये बस एक स्टिकर ही है। उसे लगा बच्चे के मुंह में सुराग हो गया है। इसलिए वह उसे हॉस्पिटल ले आई थी। हालांकि जब इस मामले का खुलासा हुआ तो अस्पताल में भी हंसी का माहौल बन गया।

 

यह मामला सोशल मीडिया पर भी बहुत वायरल हो रहा है। बच्चे के मुंह में स्टिकर वाली यह तस्वीरें सोशल मीडिया अपर वायरल हो रही है। जब लोगों को इस घटना के बारे में पता चला तो उनकी भी हंसी निकल गई। लोग तरह तरह के कमेंट्स करने लगे। एक यूजर ने लिखा ‘मां आखिर मां ही होती है। उसे हमेशा बच्चे को कुछ होने का डर रहता है। इसलिए वह स्टिकर और सुराग के बीच का फर्क समझ नहीं पाई होगी।’ वहीं एक अन्य यूजर लिखता है कि ‘गरिमत रही कि स्टिकर मुंह में ही चिपका रह गया, यदि बच्चा इसे निगल लेता तो दिक्कत हो जाती।’

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर