Explore

Search

April 23, 2026 10:53 pm

जिले के प्रमुख चौराहों पर स्थापित की जाए स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं

जिले के प्रमुख चौराहों पर स्थापित की जाए स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाए

इटावा प्रदर्शनी पंडाल में हुआ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन

इटाव। इटावा महोत्सव प्रदर्शनी पण्डाल में स्वतत्रंता संग्राम सेनानी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद जितेन्द्र दोहरे एवं नगर पालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता , विशिष्ट अतिथि अशफाक उल्ला खाँ, राज त्रिपाठी, रमादत्त जोशी, क्रांति कटियार, डॉ. शाह आलम राना कार्यक्रम संयोजक आकाशदीप जैन एवं प्रतिमा शंकर दीक्षित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रखर गोड़ ने वन्दे मातरम गीत प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद जितेन्द्र दोहरे ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश को आजाद किया है, सेनानी परिजनों के बीच में उपस्थित होने का हमें जो सौभाग्य मिला है उससे मैं गौरवान्वित हूॅ। सेनानी परिवार के लिए उनके द्वार हमेशा खुले है वह आकर अपनी समस्याओं का निदान किसी भी समय मिलकर करा सकते है। नगर पालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता ने कहा कि स्वतंन्त्रता संग्राम सेनानियों की वजह से ही आज खुले में सांस ले पा रहे है। नुमाइश कमेटी के सुरेश चन्द्र त्रिपाठी, विजय नरायन सिंगल ने अपने विचार व्यक्त किये। कवि रोहित चौधरी ने राष्ट्रभक्ति की कविता पढ़ स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

सम्मेलन में प्रदेश भर से आए सेनानी एवं उनके आश्रितों ने एकजुट होकर मांग करते हुए कहा कि जिले के प्रमुख चौराहों पर स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं लगाई जाए इसके साथ मार्गो के नाम सेनानियों के नाम से रखे जाएं। संयोजक आकाशदीप जैन ने कहा कि आजाद भारत में वर्तमान राजनेताओ और प्रशासनिक अधिकारियों को अपना बहुमुखी विकास करने का शुभ अवसर मिला है किन्तु लोकतत्रं की स्थापना करने वाले स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों व उसके परिजनों की दशा और दिशा सुधारे जाने हेतु शासन स्तर पर कोई ठोस नीति नहीं बनायी गई। वर्तमान परिस्थिातियों में लागू पेशन नियमावती 1975 में संशोधन व संवर्धन करने की नितान्त आवश्यकता है। आकाशदीप जैन ने सेनानी आश्रितों की समस्याओं एवं अन्य नौ सूत्रीय ज्ञापन राज्यपाल को सम्बोधित करते हुए सांसद इटावा को सौपा। इससे पूर्व सम्मेलन में आए अतिथियों का संयोजक आकाशदीप जैन एवं प्रतिमा शंकर ने शॉल ओढ़ाकर एवं वैज लगाकर सम्मानित किया। सेनानी पत्नी गंगा देवी एवं प्रेमशीला सहित सेनानी आश्रितों का शॉल एवं पटका पहनाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर निर्मल चन्द्र गुप्ता, के.के.यादव, इकबाल हाशिमी, योगेन्द्र दीक्षित, आनन्द कुमार यादव, रामलखन चौधरी, गिरीश चन्द्र गुप्ता, अनुराग अग्निहोत्री, डॉ. श्यामलदास गुप्ता सहित अन्य तीन सैकड़ा से अधिक सेनानी आश्रित उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन कुश चतुर्वेदी ने किया। आभार संयोजक आकाशदीप जैन एवं प्रतिभा शंकर दीक्षित ने व्यक्त किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर