Explore

Search

February 15, 2026 1:22 am

टीचर्स क्लब और यूथ क्रिकेट अकेडमी ने जीते अपने मैच  

इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वाधान में महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ परिक्षेत्रीय सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग श्री सुनील कुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। शुभारंभ के अवसर पर प्रदर्शनी कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य श्री विशन चंद्र अग्रवाल, श्री शांति स्वरूप पाठक, श्री धर्मेंद्र बंसल तथा पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह उपस्थित थे।

आज खेले गए पहले मैच में टीचर्स क्लब ने सेंट मेरी की टीम को 81 रनों के बड़े अंतर से हराया। सेंट मेरी टीम ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले खेलने उतरी टीचर्स क्लब की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए जिसमें आलोक यादव ने सर्वाधिक 39 रन, गौरव पाठक ने 33 रन तथा विपिन ने 37 रन बनाए। सेंट मेरी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्पित, सिद्धार्थ और शौर्य ने 2- 2 विकेट लिए तथा अभय ने 1 विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी सेंट मेरी की टीम 74 रन ही बना सकी ।जिसमें अर्पित ने सर्वाधिक 23 रन अर्पित ने, सिद्धार्थ ने 11 रन तथा शौर्य प्रताप ने 10 रनों का योगदान दिया। टीचर्स क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए आलोक यादव ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए, रिशी ने 2 विकेट तथा गौरव पाठक ने 1 विकेट लिया।

आलोक यादव को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरे मुकाबले में यूथ क्रिकेट अकेडमी ने ए टी एस क्लब काँधनी को शानदार तरीके से 10 विकेट से पराजित किया। पहले खेलने उतरी ए टी एस क्लब की टीम 9 ओवरों में मात्र 60 रनों पे ऑल आउट हो गई जिसमें शुभ ने 11 रन और नवीन ने 8 रन बनाए।यूथ क्रिकेट अकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए। हर्ष और विजय ने 2- 2 विकेट तथा धीरज ने एक विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी यूथ क्रिकेट अकेडमी की टीम ने विजई लक्ष्य मात्र 4.5 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। जिसमें अकरम खान ने सर्वाधिक 21 रन तथा इफ्तिखारुद्दीन ने 20 रनों का योगदान दिया।

अमन को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच में अंपायरिंग सौरभ पाठक एवं गौरव सोनी ने की तथा स्कोरिंग इंद्रजीत सिंह ने की।

टूर्नामेंट संयोजक वीरेंद्र यादव ने बताया कि कल पहला मैच यंग स्टार क्लब और पिच स्मैशर के बीच तथा दूसरा मैच मोतीझील क्रिकेट क्लब और एम आर क्लब के बीच खेला जाएगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर