Explore

Search

November 26, 2026 10:38 am

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों को प्रशंसा पत्र भेजकर किया सम्मानित

रिपोर्ट शिबम दुबे

इटावा​ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला चिकित्सालय परिसर, इटावा के मुख्य चिकित्सक अधीक्षक डॉ. परितोष शुक्ला तथा अन्य चिकित्सा अधिकारियों (डॉ. चंदन सिंह नेगी, डॉ. विष्णु मलहोत्रा, डॉ. पियूष तिवारी, डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. अजय शर्मा) को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र भेजा है। लखनऊ कार्यालय से विशेष व्यक्ति को भेजकर इन सभी चिकित्सकों को प्रशंसा पत्र सौंपा गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन किया गया।  

​प्रशंसा पत्र में मुख्यमंत्री ने कोविड महामारी जैसी विषम परिस्थितियों में चिकित्सकों द्वारा अपने जीवन की परवाह किए बिना नागरिकों की रक्षा करने के योगदान को सराहा है। साथ ही समाज में चिकित्सकों को भगवान का दूसरा रूप बताते हुए ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने में उनकी भूमिका को अमूल्य बताया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए प्रशंसा पत्र को प्रकार जिला चिकित्सालय के सभी डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]