Explore

Search

November 25, 2026 5:32 pm

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

प्रदेश भर में व्यापारियों को नगरपालिका , नगरनिगम, आवास विकास परिषद द्वारा भेजे जा रहे सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण के नोटिसों के विरोध में उतरा व्यापार मंडल,मा मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

इटावा -उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत, जनपद इटावा के नेतृत्व में बुधवार, 21 अक्टूबर को बड़ी संख्या में व्यापारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री राजेन्द्र बहादुर महोदय को माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा,

व्यापारियों का कहना है कि विकास प्राधिकरण एवं आवास विकास परिषद के द्वारा डेवलप की गई कॉलोनीयो में पर्याप्त बजारों की व्यवस्था नहीं की गई थी व्यापारियों ने अपने स्तर पर बाजार डेवलप कर समाज में अपना योगदान देकर कमर्शियल बिजली का बिल कमर्शियल हाउस टैक्स जीएसटी इनकम टैक्स वह अन्य करों के माध्यम से देश की तरक्की में अपना योगदान दिया है परंतु व्यापारियों के योगदान को अनदेखा कर पुराने शहर के बिल्ड अप एरिया व आवासीय कॉलोनी में व नए विकसित कॉलोनी में आवासीय में कमर्शियल का इस्तेमाल को अवैध निर्माण बता कर नोटिस वह ध्वस्तीरण करने की कार्रवाई पूरे प्रदेश में की जा रही है माननीय उच्चतम न्यायालय में आवास विकास के अधिकारियों द्वारा सही तरीके से तथ्य को प्रस्तुत नहीं किया गया तथा उच्चतम न्यायालय के आदेश की आड़ में सीलिंग व ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए जा रहे हैं!व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने मुख्य मंत्री से मांग की कि

1.व्यापारियों को अपने आवास में दुकान खोलकर व्यापार करने की अनुमति देने का कानून बनाया जाए!

2.विकसित हो चुके बाजारो व कॉलोनीयो को नियमित करने की कार्रवाई कानून बनाकर की जाए!

3.जिन बाजारो व दुकानों का ध्वस्तीकरण किया गया है ऐसे सभी पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास की व्यवस्था के लिए कानून बनाया जाए!

4.कोई भी अवैध निर्माण अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत के बिना नहीं हो सकता है इसलिए अवैध निर्माण के लिए भवन स्वामी के स्थान पर अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दंडित किया जाए!

ज्ञापन मे इस मांग पत्र पर शीघ्र व आवश्यक कार्रवाई किए जाने के आदेश पारित करे!

ज्ञापन देने मे मुख्यत व्यापार मंडल के प्रदेश बरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सर्वेश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित , जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, हाजी हन्नान मंसूरी , लाइन पार शहर अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अहमद, युवा शहर अध्यक्ष रहमान, उघोग मंच के जिला अध्यक्ष राहुल दीक्षित, जिला सचिव आफताब खान, युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, शहर उपाध्यक्ष हफीज खान आदि पदाधिकारी मौजूद रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]