Explore

Search

November 17, 2026 10:42 pm

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

हरदोई। शहर के नामचीन मिठाई एवं स्नैक्स प्रतिष्ठान ‘मिर्चा राम स्वीट्स’ पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ अचानक छापेमारी की।

 

हरदोई। शहर के नामचीन मिठाई एवं स्नैक्स प्रतिष्ठान ‘मिर्चा राम स्वीट्स’ पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ अचानक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में भारी गंदगी और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलने पर अधिकारियों ने तत्काल कारोबार बंद कराने के निर्देश दिए। विभाग ने प्रतिष्ठान को नोटिस जारी करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है खाद्य सुरक्षा टीम के अनुसार, जांच के दौरान फ्रिज के अंदर चूहे मिले, जबकि कई जगह काला फफूंद जमा पाया गया। कच्चा माल गंदगी के बीच बेतरतीब तरीके से रखा था। परिसर के फर्श पर कई स्थानों पर गंदा पानी भरा मिला। किचन की स्थिति भी बेहद खराब पाई गई। तैयार खाद्य पदार्थ खुले में रखे मिले जांच के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में सिंथेटिक कलर के इस्तेमाल की बात भी सामने आई। टीम ने रस मलाई, राजभोग, चमचम, पनीर और खोया के पांच नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 और नियमावली-2011 के Schedule-4 के तहत पाई गई कमियों को दूर करने के बाद ही प्रतिष्ठान दोबारा संचालित करने के निर्देश दिए हैं।कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों शैलेंद्र श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह पटेल और कुमार चित्रसेन की टीम ने की। विभाग ने कहा है कि जिले में अन्य रिटेल स्टोर और स्वीट शॉप पर भी मिलावट और अस्वच्छता के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]