Explore

Search

October 31, 2026 8:56 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

हरदोई। विकास खंड बावन में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है।

हरदोई। विकास खंड बावन में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। विभागीय जांच में हाईस्कूल का अंकपत्र फर्जी पाए जाने के बाद संबंधित कार्यकत्री कमला सिंह की संविदा सेवाएं 23 जून 2026 को समाप्त कर दी गईं। जिलाधिकारी के निर्देश पर अब सीडीपीओ बावन न ने आरोपी महिला के खिलाफ बेहटा गोकुल थाने में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी बाबन सारिका सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, सकाहा प्रथम आंगनबाड़ी केंद्र पर कमला सिंह पत्नी अनिल कुमार सिंह उर्फ अंगद आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर कार्यरत थीं। उनके शैक्षणिक अभिलेखों को लेकर राजवती नाम की शिकायतकर्ता ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कमला सिंह के हाईस्कूल के अंकपत्र की जांच कराने की मांग की गई थी। इसके बाद विभागीय स्तर पर शिव संकट हरण संस्कृत महाविद्यालय, सकाहा, हरदोई के प्रधानाचार्य से अंकपत्र का सत्यापन कराया गया।

जांच रिपोर्ट में सामने आया कि वर्ष 1988 के अनुक्रमांक 31045 पर कमला सिंह का नाम दर्ज नहीं था। इस अनुक्रमांक पर मालती पत्नी रामपाल सिंह का नाम दर्ज पाया गया। इसके बाद विभाग ने अंकपत्र को फर्जी मानते हुए कार्रवाई की। रिपोर्ट के अनुसार, आरोप है कि कमला सिंह ने नौकरी हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज प्रस्तुत किए थे।

शिकायत और जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जिलाधिकारी की अनुमति के उपरांत उनकी संविदा सेवाएं 23 जून 2026 को समाप्त कर दी थीं। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सीडीपीओ बावन सारिका सिंह ने बेहटा गोकुल थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट बृहस्पतिवार रात करीब 8:15 बजे दर्ज की गई। बेहटा गोकुल थाना प्रभारी मार्कंडेय सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर