Explore

Search

October 31, 2026 9:19 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

राधा-कृष्ण के भजनों से भक्तिमय हुआ इटावा, संतों के सान्निध्य में रात भर चला कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव

इटावा ब्रह्म मध्य गौड़ीय संप्रदाय (श्री श्री गौर निताई परिवार) के तत्वावधान में आज इटावा के पक्का तालाब परिसर में ‘कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव’ अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भगवान कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महामहोत्सव का शुभारंभ शाम को आरती और दिव्य हरिनाम संकीर्तन के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भजनों पर झूमते और गाते हुए शामिल हुए। संकीर्तन की ध्वनि ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

इसके पश्चात, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इनमें राधा-कृष्ण के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिकाएं और भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। भगवान कृष्ण के जन्म की कथा को भी नाट्य रूपांतरण के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

 

प्रख्यात सनातन धर्म प्रचारक पं. मनु पुत्र दास ने भी इस अवसर पर उपस्थित होकर कृष्ण जन्माष्टमी के महत्व और भगवान कृष्ण की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने भक्तों को उनके बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

रात 10 बजे से भगवान कृष्ण का भव्य अभिषेक समारोह शुरू हुआ, जिसके बाद भक्तों ने दही हांडी और अन्य पारंपरिक खेलों का आनंद लिया। ठीक मध्यरात्रि में भगवान कृष्ण के जन्म के समय आतिशबाजी और जयकारों के साथ महाआरती की गई। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

इस महामहोत्सव के आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में सनातन धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आध्यात्मिक रूप से जोड़ना था। बड़ी संख्या में भक्तों की भागीदारी ने इस उत्सव को एक यादगार और सफल आयोजन बना दिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर