इटावा 03 सितंबर, 2026-जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में शादी अनुदान योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई।
बैठक में सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी हेतु 47 आवेदनों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। इसी प्रकार अनुसूचित जाति/ जनजाति वर्ग के 165 आवेदनों की नियमानुसार जांच पूर्ण होने के उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुमोदित पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को शादी अनुदान योजना का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में विधायक शिवपाल सिंह के प्रतिनिधि अरविंद यादव, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Mohammed irfan













