कल फर्रुखाबाद पहुंचेंगे सीएम योगी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फर्रुखाबाद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे जिले में पहुंचेंगे। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लेंगे। हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री फतेहगढ़ पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री किट भी वितरित की जाएगी।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जा रही है।
Author: Mohammed irfan













