Explore

Search

November 2, 2026 12:50 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इटावा पुलिस द्वारा व्यापारीयों को हेल्पलाइन नंबरों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

इटावा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) एवं साइबर सुरक्षा के अंतर्गत उघोग व्यापार प्रतिनिधि द्वारा जागरूकता कार्यक्रम होटल वृंदा कचहरी रोड पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला एवं पुरूष व्यापारीयों को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए *विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों* की जानकारी दी गई, जिनमें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त टीम द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया कि किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें तथा किसी संदिग्ध/अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही ऑनलाइन लेन-देन एवं सोशल मीडिया के उपयोग के दौरान सतर्कता बरतने हेतु भी प्रेरित किया गया, कार्यक्रम में कोतवाली सब इंस्पेक्टर श्रीमती कुंवर नंदनी, चौकी इंचार्ज पुराना शहर श्री रोहित सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे

इस अवसर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सर्वेश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला महामंत्री अभय टंडन, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, हाजी हन्नान मंसूरी, हाजी अजीम वारसी, मनोज कठेरिया, महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, महिला शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना, महिला जिला महामंत्री ममता दुबे, चित्रा परिहार, तनु वर्मा, ज्योति पालीवाल, रोशनी वर्मा, वंदना वर्मा , प्रीति शर्मा , राखी, युवा जिला अध्यक्ष रियाज अब्बासी, शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, शंहशाह वारसी, भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज, ताहा, आफताब खान, राहुल दीक्षित, धर्मेन्द्र प्रजापति, सिकंदर वारसी, रहमान, लकी, धर्मेन्द्र यादव, अजीत कुमार, सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे

इससे पूर्व व्यापारी नेताओं ने पुलिस टीम को पटका, प्रतीक चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर