Explore

Search

November 1, 2026 10:25 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ 3 सितंबर को व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न,,नए व्यापारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इटावा आगामी 3 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने जनसंपर्क अभियान चलाया इसी क्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला संरक्षक गणेश प्रसाद अग्रवाल के आवास भरथना चौराहा नई मंडी बंबा की पुलिया पर जिला अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, बैठक का संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने किया।

 

प्रदेश मंत्री जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा 3 सितंबर को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस पर स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में आयोजित होगा।

स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ के इस आयोजन में इटावा जनपद से भी भारी संख्या में व्यापारी शामिल होंगे।

 

युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा ने कहा इसको लेकर शहर के साथ-साथ कस्बों में भी व्यापारियों से जनसंपर्क किया जा रहा है वहीं बकेवर, लखना, इकदिल, जसवंत नगर, बसरेहर,चौबिया, भरथना, उदी मोड़ सहित अन्य कस्बों के व्यापारी शामिल होंगे।

 

संगठन का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने वरिष्ठ व्यापारी सर्वेश सिंह चौहान को जिला संयोजक एवं अखिलेश यादव को नगर मंत्री महिला व्यापारी अनुराधा ठाकुर को महिला जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी।

 

जिला संरक्षक गणेश प्रसाद अग्रवाल, जिला संरक्षक राजीव यादव, प्रदेश मंत्री जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ,जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल , युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा, नगर प्रभारी संजय वर्मा ,महिला जिला संरक्षक मीरा तिवारी, जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा ,जिला महामंत्री वर्षा दुबे, जिला उपाध्यक्ष बबीता कुशवाहा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह कुशवाहा ,संतोष कुमार वर्मा, लल्लू वारसी, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद , जिला कोषाध्यक्ष रजीत सिंह कुशवाहा , युवा जिला वरिष्ठउपाध्यक्ष विकास शाक्य ,नगर मंत्री मोहम्मद उवैस ,युवा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार कुशवाहा, महिला जिला मंत्री रंजना सोनी ,नई मंडी अध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा, प्रणव अग्रवाल ,संजय सिंह, शिवम शर्मा ,आकाश वर्मा, सत्यशील सोनी ,आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर