बारिश ने बढ़ाई परेशानी, नगर पालिका ने संभाली कमान; नालियों की सफाई कर जलभराव से दिलाई राहत
हरदोई। तेज बारिश के चलते बुधवार को नगर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई जलभराव की सूचना मिलते ही नगर पालिका परिषद हरदोई के अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर के निर्देश पर पालिका टीम ने मोर्चा संभाल लिया।नगर पालिका कर्मचारियों ने जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचकर युद्धस्तर पर नालियों की सफाई और पानी की निकासी का काम शुरू किया। नालियों में जमा कूड़ा-कचरा हटाकर बारिश के पानी को बाहर निकालने की व्यवस्था की गई, जिससे लोगों को जलभराव से होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।भारी बारिश के बीच भी पालिका कर्मचारी मौके पर डटे रहे और जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाने में जुटे रहे। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि शहर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।पालिका की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि नालियों और जल निकासी के रास्तों में कूड़ा-कचरा न डालें। अधिकारियों के अनुसार, जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है।
Author: Mohammed irfan













