Explore

Search

October 31, 2026 9:11 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इटावा में युवा संघर्ष मोर्चा ने निकाली भव्य सद्भावना यात्रा देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ शहर, एकता व भाईचारे का दिया संदेश

इटावा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एक ऐतिहासिक सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में डुबो दिया। स्थानीय नागरिकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में इस यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द का अद्भुत उदाहरण पेश किया।

एकता और अखंडता का अमृत संदेश

यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘हिन्दू-मुस्लिम सिख-ईसाई, सब हैं भारत के भाई’ जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। लोगों ने सभी वर्गों से मिल-जुलकर रहने और राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया – यही इस यात्रा का मूल मंत्र था।

वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि

युवा संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनुराज राठौर ने सबसे पहले स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा कटरा पुर्दल खां से शुरू होकर शास्त्री चौराहा पहुँची, जहाँ लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर मनुराज राठौर ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके त्याग और सादगी को नमन किया।

जगह-जगह भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब

यात्रा के मार्ग में लोगों ने फूल-मालाओं और तिरंगे लहराकर प्रतिभागियों का भव्य स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस हमें उन असंख्य बलिदानों की याद दिलाता है जिनके दम पर आज हम आज़ाद हवा में साँस ले रहे हैं। समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन, फिर मिलने का वादा

यात्रा का समापन पूरे वातावरण को भाव-विभोर कर देने वाले राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों से सामाजिक एकता और भाईचारे को और मज़बूत करने की बात कही।

आयोजन और उपस्थित गणमान्य

इस सफल आयोजन का नेतृत्व चंद्रवीर सिंह ने किया। यात्रा में प्रमुख रूप से एड. अश्वनी सिंह, एड. राजेश त्रिपाठी (अध्यक्ष, बार काउंसिल), लज्जाराम बघेल, पूर्व प्रत्याशी सिद्धार्थशंकर, नरेश भदोरिया (रोलिंग स्केटिंग चैंपियंस के संचालक), राहुल, दीपू तोमर, राहुल यादव, धर्मेंद्र राठौर, पप्पू राठौर, रफत अली खान, सौरभ सिंह उर्फ जीतू, राहुल कुमार, बॉबी यादव (भरथना), बब्लू दिवाकर, शिवम, पिंटू यादव, आदेश, आशु, भूरे, सूरज पाल सिंह चौहान, गुड्डू यादव, एड. सुनील तिवारी, राहुल इन्द्रेश, गौरव, कृष्णा एवं भरथना टीम के मिश्रा राज किशोर पोरवाल, अमित तिवारी, संजय तोमर, बृजेंद्र भदोरिया, ललित यादव, निमित्त यादव, अभिषेक सेंगर, सर्वेश, संतोष राजपूत, नीलू राजपूत, अन्नू वारसी, संजीव लचबाई, डब्बू चौधरी, मनु तिवारी और मनीष शाक्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सद्भावना यात्रा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि विविधताओं से भरा यह देश एक सूत्र में बँधा है – प्रेम, शांति और राष्ट्रप्रेम का यह संदेश दूर-दूर तक फैल चुका है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर