Explore

Search

August 25, 2026 1:07 pm

जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता का व्यापारियों ने किया स्वागत

इटावा। पुरबिया टोला तलैया मैदान पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता कल्लू का व्यापारियों ने फूलमाला पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता कल्लू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूर्ण निर्वाहन करुंगा, व्यापारीहित के लिए संघर्ष करूंगा, हर छोटे-बड़े व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए 24 घंटे तत्पर रहूँगा। व्यापारियों की आवाज बनकर हर समय उनके साथ रहूंगा। स्वागत कार्यक्रम में राजीव यादव, मनोज अग्रवाल, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, हरिओम गुप्ता, डॉ. हरिशंकर वर्मा, जिलाकोषाध्यक्ष रंजीत सिंह कुशवाहा, संजय वर्मा, लल्लू वारसी, इकरार अहमद, संतोष वर्मा, अंजू यादव, रंजना सोनी, उमेश कुमार कुशवाहा, यामीन रिंकू चैधरी, मोहम्मद उवैस, सतेंद्र कुशवाहा, आकाश सोनी, अनुराग सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर