Explore

Search

July 26, 2026 5:59 am

लेटेस्ट न्यूज़

व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में व्यापारीयों ने,कहारन पुल जल्द शुरू करने की कि मांग!

इटावा-व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आज नवीन कलैक्ट्रेट सभागार में एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें विभिन्न व्यापारिक समस्यायों पर चर्चा हुई 

एसपी सिटी ने अवगत कराया कि आगामी त्यौहारों के सीजन के दृष्टिगत बाजारों की सुरक्षा के लिए तथा ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग द्वारा अतिरिक्त फोर्स लगाया जा रहा है उन्होंने व्यापारी नेताओं से अपील की कानून व्यवस्था में जिला प्रशासन का सहयोग करें

जिला अध्यक्ष उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल आलोक दीक्षित ने मांग की कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत निर्माणाधीन कहारन पुल को शीघ्र जनता के शुरू करवाया जाये

जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी ने बस अड्डा तिराहे पर लगने वाले जाम के मद्देनजर बसों की वन-वे व्यवस्था लागू की जाए, शहर से बाहर जाने वाले सभी भारी वाहन पक्के बाग की तरफ से ही बाहर जायें,

जिला अध्यक्ष उघोग मंच भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज और जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव ने बिजली विभाग सम्बंधित समस्यायों को पटल पर रक्खा

इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष चमन वारसी, संरक्षक हाजी शंहशाह वारसी,महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, लाइन पार शहर अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा,महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम,उघोग मंच के जिला महामंत्री राहुल दीक्षित, युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, युवा शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, धर्मेन्द्र प्रजापति, महिला संगठन मंत्री ज्योति पालीवाल, युवा शहर उपाध्यक्ष हफीज खान, रोशनी वर्मा, ऊषा देवी राखी आदि व्यापारी नेताओं ने अपनी समस्या को रक्खा

,सीओ ट्रैफिक राम गोपाल शर्मा, एसडीओ बिजली विभाग ,इओ नगरपालिका संतोष मिश्रा,टी आई अमित सिंह सहित रोडवेज, पीडब्ल्यूडी खाद्य विभाग आदि के अधिकारी मौजूद रहे,

इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी के आईपीएस प्रौन्नत होने पर उनका भव्य स्वागत किया

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर