Explore

Search

October 31, 2026 9:18 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्याएं।

इटावा 22 जुलाई, 2026- उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य माननीय श्रीमती पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना।

जनसुनवाई के दौरान 15 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न एवं पेंशनर्स से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मा0 सदस्य ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त प्रकरणों का 15 दिन के अंदर निस्तारण किया जाए।

मा0 सदस्य ने महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं/ शिकायतों से रुबरू होते हुए कहा कि समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित न्याय देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके हक के प्रति सजग किया जा सके और उन्हें सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों का भी दायित्व बनता है कि वे महिलाओं एवं बालिकाओं की छोटी-बड़ी शिकायतों को गम्भीरता से लें और त्वरित कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाना सुनिश्चित करें, जिससे समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को न्याय के लिए इधर- उधर भटकना न पड़े और उनका मान-सम्मान प्रत्येक दशा में कायम रहे। यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी महिला एवं बालिका के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो वह बे-झिझक टोल फ्री नम्बर का उपयोग कर शिकायत कर सकती है। यदि उनको समय से न्याय नही मिलता है तो वे राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करा सकती है। ऐसे प्रकरणों पर निश्चित ही महिला आयोग से समस्या से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को न्याय मिलेगा।

उन्होंने कहा जनसुनवाई की बैठक के दौरान अधिकारी अपने पिछले कार्यों के बारे में अवश्य बताएं एवं लिखित में लेकर आए एवं सरकार की सभी योजनाएं आमजन तक अवश्य पहुंचाई जाए।

उक्त अवसर पर सी0ओ0 जसवन्तनगर आयुषी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पीड़ित महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर