Explore

Search

July 26, 2026 5:59 am

लेटेस्ट न्यूज़

सत्याग्रह की परम्परा की रक्षा भारत की लोकशाही की नींव

इटावा, 18 जुलाई। सत्याग्रह की परम्परा की रक्षा भारत की लोकशाही की नींव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्याग्रह और शांतिपूर्ण आन्दोलन जैसे लोकतांत्रिक हथियारों पर टिकी है। यदि जनता की न्याय संगत आवाजों और अहिंसक आन्दोलनों के प्रति तंत्र में उदासीनता आयेगी तो इससे देश के नैतिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परम्पराओं को गहरी क्षति पहुंचेगी।

विदित हो कि सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् और शिक्षा सुधारक भाई सोनम वांगचुक द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक शांतिपूर्ण जन आन्दोलन (सत्याग्रह व भूख हड़ताल) चलाया जा रहा है। यह आन्दोलन किसी भी प्रकाार की दलीय राजनीति से परे है। विशुद्ध रूप से सामाजिक न्याय और बराबरी के खिलाफ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे बुनियादी मुद्दों पर आधारित है।

वरिष्ठ पत्रकार एवं राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (रजि0) के अध्यक्ष डा0 जयचन्द भदौरिया ने कलेक्ट्रेट स्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुये उपरोक्त बात कही। डा0 भदौरिया ने कहा कि गैर राजनैतिक जन समर्थन चम्बल घाटी और इटावा जनपद की जनता सदैव अन्याय और विषमता के खिलाफ मुखर रही है। हमारा स्पष्ट मत है कि यह आन्दोलन किसी राजनैतिक एजेंडे का हिस्सा नहीं है बल्कि यह लोकशाही को मजबूत करने और नीतिगत गिरावट को रोकने का एक रचनात्मक प्रयास है जिसमें हम सहर्ष अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।

उक्त के संदर्भ में एक ज्ञापन मा0 राष्ट्रपति एवं मा0 राज्यपाल उ0 प्र0 को सम्बोधित जिलाधिकारी इटावा को प्रेषित किया। ज्ञापन में मा0 राष्ट्रपति एवं मा0 राज्यपाल महोदया उ0प्र0 से अनुरोध किया गया है कि इस आन्दोलन की मूल भावना और मांगों को गम्भीरता से लेते हुये सकारात्मक व विधिक हस्तक्षेप किया जाये, ताकि संवाद के माध्यम से लोकशाही की गरिमा अक्षुण्ण रहे। साथ ही सत्याग्रह पर बैठे सोनम बांगचुक के साथ न्याय करते हुये उनके प्राणों की रक्षा की जावे।

ज्ञापन देने वालों में डा0 जयचन्द्र भदौरिया, चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह गौर पूर्व अध्यक्ष डी0वी0ए0 इटावा, वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोकी सिंह चैहान, डा0 कुलदीप सक्सेना, अनिल मिश्रा, गोपाल जी, महेन्द्र बाबू, राम कश्यप, अमित प्रताप सिंह, नितिन कुमार, अरुण कुमार, ओम प्रकाश, नमन, सिद्धार्थ, अमर, शनिदेव, सत्यम, आलोक, उपेन्द्र, मो0 हसन, अखिलेश भदौरिया, रानू राजावत, मुकेश शंखवार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर