Explore

Search

November 2, 2026 1:26 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत: आशुतोष दीक्षित

इटावा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने महेरा चुंगी स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरी सक्रियता के साथ चुनावी तैयारियों में जुट गया है और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा चुका है।

आशुतोष दीक्षित ने बताया कि पार्टी की रणनीति तीनों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को और सशक्त बनाने की है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से इटावा सदर विधानसभा सीट पर पार्टी का फोकस है तथा जनपद में सत्ता पक्ष को हराना कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य रहेगा।पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि पार्टी हाईकमान चुनाव को लेकर जो भी निर्णय करेगा, वह सभी कार्यकर्ताओं को स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने और विरोधियों को पराजित करने के लिए तैयार है।जिला प्रवक्ता वाचस्पति दुबेदी ने कहा कि प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार संगठन सृजन और चुनावी तैयारियां लगातार जारी हैं। उन्होंने दावा किया कि आज दलित, मुस्लिम, ब्राह्मण सहित सभी समाज के लोग कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

प्रेसवार्ता में पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी तथा पूर्व जिला अध्यक्ष फिरदौस वारसी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर